Health A to ZWomen and BeautySex and RelationshipWellnessVIDEOSKnow Your DoctorGeneralGhar Ka Doctor

Dr. Devi Shetty: सस्ता और बढ़िया इलाज मुहैया कराने की मुहीम

02:35 PM Mar 03, 2021 IST | Health OPD
devi shetty

डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी देश के जाने-माने कार्डिएक सर्जन और उद्यमी हैं। 8 मई 1953 को कर्नाटक दक्षिण कन्नड़ जिले के एक छोटे-से गांव में जन्मे देवी शेट्टी नारायण हेल्थ केयर के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देवी शेट्टी अब तक दिल के 15,000 से ज्यादा सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। देवी शेट्टी को पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। ये पुरस्कार उन्हें सस्ती स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिए गए।

देवी शेट्टी ने स्कूली दिनों में दुनिया में पहली हार्ट सर्जरी करने वाले दक्षिण अफ्रीकी के सर्जन क्रिस्टियान बर्नार्ड के बारे में सुना और उन्होंने तब ही हार्ट सर्जन बनने का निश्चय कर लिया था।

वर्ष 1989 में देवी शेट्टी भारत वापस लौटे और कलकत्ता स्थित बी.एम. बिड़ला अस्पताल से एक नई पारी की शुरूआत की। देवी शेट्टी तब पहली बार सुर्खियों में आए जब उन्होंने वर्ष 1989 में देश में पहली बार 9 दिन के बच्चे की सफल हार्ट सर्जरी की। इतना ही नहीं, मदर टेरेसा को जब दिल का दौरा पड़ा तो इस दौरान भी देवी शेट्टी ने मदर टेरेसा का इलाज किया और इसके बाद उन्होंने मदर टेरेसा के निजी चिकित्सक के रूप में काम किया।

यहां कुछ समय बाद देवी शेट्टी बैंगलोर लौटे और बैंगलोर स्थित मणिपाल हार्ट फाउंडेशन की शुरुआत की। वर्ष 2001 में, शेट्टी ने नारायणा हृदयालय (NH) की नींव रखी। डॉ. शेट्टी कहते हैं कि अगर अगले 5 से 10 वर्षों तक अस्पतालों को आर्थिक तौर पर अडॉप्ट किया जाए तो देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को 50 तक कम किया जा सकता है।

डॉ. देवी शेट्टी द्वारा शुरू किया गया नारायणा हृदयालय दुनिया का सबसे बड़ा हार्ट हॉस्पिटल है। 1000 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में एक दिन में 30 से अधिक विभिन्न हार्ट सर्जरी की जा सकती है। इतना ही नहीं, उन्होंने कोलकाता में रविंद्रनाथ टैगोर इंटरनैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज (RTIICS) की भी स्थापना की है और कर्नाटक सरकार के साथ बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 5,000 बिस्तरों वाले एक विशेष अस्पताल के निर्माण के लिए संघर्षरत हैं।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Tags :
Devi shetty
Next Article