Health A to ZWomen and BeautySex and RelationshipWellnessVIDEOSKnow Your DoctorGeneralGhar Ka Doctor

गर्मियों के मौसम में आंखों की देखभाल कैसे करें?

04:50 AM Feb 28, 2021 IST | Health OPD

आंखे शरीर का सबसे नाजुक अंग है। इन आंखों से हम संसार की खूबसूरती और सुंदरता का आनंद उठाते हैं साथ ही हमें अच्छी और बुरी चीजों की पहचान कर पाते हैं। लेकिन क्या हम अपनी आंखों की केयर के लिए उतना सीरियस भी होते हैं जितना हमें होना चाहिए? शायद नहीं! वैसे तो हमें हर मौसम में अपनी आंखों का अच्छे से देखभाल करना चाहिए लेकिन इस आर्टिकल में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर विद्या नायर चौधरी बता रही हैं कि गर्मियों के मौसम में अपनी आंखों की देखभाल कैसे करें।

हेल्थ ओपीडी को दिए एक इंटरव्यू में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर विद्या नायर चौधरी ने बताया कि आंखों की देखभाल के लिए गर्मियों के मौसम में कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि गर्मी से आंखों में ड्राइनेस होने की संभावना अधिक होती है। यानी आंखों में आंसुओं की कमी, आंखों का सूखा पड़ जाना। इससे आँखों में जलन, खुजली, इरिटेशन या कई बार आंखें लाल हो जाती है।

क्या करें-

हम आम तौर पर अपनी आंखों की पलकों को 1 मिनट में करीब 30 से 35 बार झपकाते हैं। लेकिन जब हम कंप्यूटर का यूज करते हैं तो उस वक्त हम केवल 3 से 5 बार ही पलकें झपकाते हैं। इसकी वजह से हमारी आंखों की नमी खत्म हो जाती है। साथ ही आंखों में थकान और जलन होना शुरू हो जाता है। ऐसे में हमें अपनी आंखों का ध्यान रखना चाहिए और पलकों को झपकाते रहना चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=HDNHkR98ALo

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Tags :
eyesummer
Next Article