Health A to ZWomen and BeautySex and RelationshipWellnessVIDEOSKnow Your DoctorGeneralGhar Ka Doctor

New Born Baby Care Tips: बच्चे के मानसिक विकास के लिए कितनी नींद जरूरी?

01:48 PM May 05, 2024 IST | Health OPD

New Born Baby Care Tips: बच्चों को बड़ों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत पड़ती है। वहीं, नवजात के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए उन्हें कम से कम 11 और ज्यादा से ज्यादा 17 घंटे नींद की जरूरत होती है, तभी उसके सोचने समझने की शक्ति का तेजी से विकास हो पाएगा। नवजात शिशु (New Born Baby Care Tips) बहुत सोते हैं और यह बहुत स्वाभाविक है। एक नवजात शिशु दिन में 16 से 18 घंटे सोता है। इतनी नींद उनके लिए स्वाभाविक और ज़रूरी है। हर दो से तीन घंटे में शिशु दूध पीने या डायपर के गीलेपन की वजह से जागता है। वैसे, हर बच्चे की नींद का समय थोड़ा अलग हो सकता है।

उम्र के हिसाब से बच्चों की नींद

1 ) जन्म से 6 महीने तक बच्चे लगभग 16 से 17 घंटे सोते हैं। कई बच्चे दिन में सोते हैं तो कई सिर्फ रात में। यह बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है। हालांकि, नींद का समय बच्चे की आदत पर निर्भर करता है कि वह कितना सोता है।

 2 ) 6 से 12 महीने के बच्चे के शरीर का विकास होना शुरू हो जाता है। इस उम्र में बच्चा चीजों को समझना और सीखना शुरू कर देता है। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। सोने का यह समय कुछ भी हो सकता है। लेकिन दोपहर के समय उसे करीब 3 घंटे सोना चाहिए।

3 ) 1 से 3 साल की उम्र में बच्चा काफी ऐक्टिव होने लगता है। इसलिए उसका 13 घंटे की नींद पूरी करना जरूरी होता है। हालांकि अगर बच्चा एक साथ 2-3 घंटे लगातार सोए तो ज्यादा अच्छा होता है।

4 ) पर्याप्त नींद बच्चे का शारीरिक विकास करने में खास रोल अदा करती हैं। गहरी नींद के दौरान बच्चे के शरीर में ऐसे हार्मोंन्स का स्त्राव होता है जो उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे बहुत सारे शोध हुए हैं जो बच्चे की नींद का सीधा कनेक्शन ग्रोथ के साथ जोड़ते हैं। जो बच्चे पर्याप्त नींद लेते हैं, उनकी हाइट व वजन उम्र व ग्रोथ के हिसाब से बिलकुल सही बढ़ती है।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं

Tags :
baby care tipschild
Next Article