For the best experience, open
https://m.healthopd.com
on your mobile browser.

PCOS Diet Plan: में कैसी होनी चाहिए डाइट

11:30 PM Mar 17, 2025 IST | Vijay Dadwal
pcos diet plan  में कैसी होनी चाहिए डाइट

PCOS Diet Plan: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हॉर्मोनल विकार है, जो महिलाओं में अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ने, मुंहासे, अनचाहे बालों की वृद्धि और गर्भधारण में कठिनाई जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह समस्या शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध (insulin resistance) बढ़ने से भी जुड़ी होती है। इसलिए, PCOS वाली महिलाओं के लिए सही आहार बहुत महत्वपूर्ण होता है।

डाइट का महत्व
PCOS से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए संतुलित और पोषण से भरपूर आहार जरूरी है। सही खानपान से इंसुलिन स्तर, हॉर्मोन संतुलन, वजन नियंत्रण और अन्य लक्षणों में सुधार हो सकता है।

PCOS के लिए सही आहार

1. लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low-GI) वाले खाद्य पदार्थः
लो-जीआई आहार शरीर में शुगर के लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंट कम होता है।

क्या खाएंः
होल ग्रेन्स (जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ)
फल और सब्जियां (सेब, जामुन, हरी पत्तेदार सब्जियां)
दालें और बीन्स
नट्स और बीज (अलसी, चिया सीड्स, कद्दू के बीज)

क्या न खाएंः
प्रोसेस्ड फूड (मैदा, सफेद चावल, सफेद ब्रेड)
अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ (सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, केक, पैकेज्ड फूड)

2. प्रोटीन से भरपूर आहारः
प्रोटीन शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है।

क्या खाएंः
अंडे, दही और छाछ, पनीर, मूंगफली और बादाम, चिकन और मछली (यदि नॉनवेज खाते हैं)


3. हेल्दी फैट्सः

गुड फैट हॉर्मोन संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।
क्या खाएंः नारियल का तेल, जैतून का तेल, एवोकाडो, घी (सीमित मात्रा में), नट्स और बीज
क्या न खाएंः ट्रांस फैट (फास्ट फूड, डीप फ्राइड आइटम्स), प्रोसेस्ड तेल

4. फाइबर युक्त आहारः
फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

क्या खाएंः
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, ब्रोकली)
फल (सेब, संतरा, नाशपाती)
चिया और अलसी के बीज

5. डेयरी का सीमित सेवनः
कुछ महिलाओं को डेयरी उत्पादों से समस्या हो सकती है, क्योंकि ये इंसुलिन और एंड्रोजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं।
क्या करेंः कम मात्रा में डेयरी लें, सोया मिल्क या बादाम मिल्क का विकल्प अपनाएं

क्या पिएं और क्या न पिएंः


क्या पिएंः

भरपूर पानी, हर्बल टी (ग्रीन टी, तुलसी टी, पुदीना टी), नींबू पानी

Lemon honey water benefits: रोजाना 15 दिन तक नींबू, शहद गुनगुने पानी के साथ पिएं, देखें असर 

क्या न पिएः
कैफीन युक्त पेय कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स, अल्कोहल
खाने का सही तरीका और समय
दिन में 5-6 छोटे मील लें
रात का खाना हल्का और जल्दी करें
नाश्ता जरूर करें
तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग करे।

PCOS को नियंत्रित करने के लिए सही आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है। सही खानपान से हॉर्मोन संतुलित रहते हैं, इंसुलिन रिजिस्टेंस कम होता है और पी PCOS से जुड़ी समस्याओं में सुधार आता है।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Tags :