For the best experience, open
https://m.healthopd.com
on your mobile browser.

Reasons for newborn baby sleep: नवजात बच्चे इतनी देर तक क्यों सोते हैं?

09:30 PM Feb 28, 2025 IST | Health OPD
reasons for newborn baby sleep  नवजात बच्चे इतनी देर तक क्यों सोते हैं

Reasons for newborn baby sleep; बच्चों को अक्सर बड़ों के मुकाबले ज्यादा नींद की जरूरत पड़ती है। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए उसे करीब 16-17 घंटे नींद लेनी चाहिए, तभी उसके सोचने-समझने की शक्ति का तेजी से विकास हो पाएगा।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शिशु इतना ज्यादा क्यों सोते हैं? दरअसल, बच्चा जब मां के पेट में होता है तो उसका ज्यादातर वक्त सोने में बीतता है। गर्भ के अंदर मां के दिल की धड़कन, उसके पाचन-तंत्र की आवाज़ें और मां की आवाज़ ही शिशु की पूरी दुनिया होती है।इस तरह की परिस्थितियों में शिशु 90% -95% वक़्त सोते हुए ही बिताता है।

गर्भ के बाहर, एक नवजात शिशु दिन में 16 से 18 घंटे सोता रहता है और इतनी नींद उसके लिए स्वाभाविक और ज़रूरी भी है। हर दो से तीन घंटे में शिशु दूध पीने या गीला होने पर जागता है। नींद का समय थोड़ा अलग हो सकता है क्योंकि हर बच्चा अलग होता है और उसकी जरूरत भी अलग होती है।

  • उम्र के हिसाब से बच्चों की नींद

जन्म से 6 महीने तक बच्चे लगभग 16 से 17 घंटे सोते हैं। कई बच्चे दिन में सोते हैं तो कई सिर्फ रात में। यह बच्चे के जीवन का सबसे सुकून भरा समय होता है।

 6 से 12 महीने के बच्चे के शरीर का विकास होना शुरू हो जाता है। इस उम्र में बच्चा चीजों को समझना और सीखना शुरू कर देता है। ऐसे में उसका शरीर थक जाता है और उसे कम-से-कम 12 से 15 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। सोने का यह समय कुछ भी हो सकता है। लेकिन दोपहर के समय उसे करीब 3 घंटे सोना चाहिए।

1 से 3 साल की उम्र में बच्चा काफी ऐक्टिव होने लगता है इसलिए सोना थोड़ा कम हो जाता है लेकिन इस दौरान भी उसका 13 घंटे की नींद पूरी करना जरूरी होता है। हालांकि अगर बच्चा एक साथ 2-3 घंटे लगातार सोए तो ज्यादा अच्छा होता है।

  • पर्याप्त नींद बच्चे का शारीरिक विकास करने में खास रोल अदा करती है। गहरी नींद के दौरान बच्चे के शरीर में ऐसे हॉर्मोंन्स निकलते हैं, जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सारी रिसर्च हुई हैं जो बताती हैं कि बच्चे की नींद का सीधा कनेक्शन उसकी ग्रोथ के साथ है। जो बच्चे पर्याप्त नींद लेते हैं, उनकी हाइट और वजन उम्र के हिसाब से बिलकुल सही बढ़ती है।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।