For the best experience, open
https://m.healthopd.com
on your mobile browser.

Slim Waist Exercises: पतली कमर चाहते हैं, तो करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज

07:30 PM Mar 03, 2025 IST | Vijay Dadwal
slim waist exercises  पतली कमर चाहते हैं  तो करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज

Slim Waist Exercises:  लड़कियां चाहती हैं कि उनकी कमर पतली हो, शरीर छरहरा और बदन चुस्त हो। हम आपको यही बता रहे हैं कि पतली कमर करने के लिए वे 3 सिंपल एक्सरसाइज (Slim Waist Exercises at Home) जो आपकी कमर को पतला बनाने में मदद करेंगी।

better sleep tips: नींद से जुड़े ये टिप्स अपनाएंगे तो दिन-भर 
1. क्रंचेस (Chrunches)
क्रंचेस पेट की चर्बी कम करने और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज मानी जाती है। यह सीधे आपके एब्डोमिनल मसल्स (पेट की मांसपेशियों) पर काम करती है।
कैसे करें:
1. जमीन पर योगा मैट बिछाएं और पीठ के बल लेट जाएं।
2. पैरों को घुटनों से मोड़ें और पैरों को ज़मीन पर टिकाकर रखें।
3. हाथों को सिर के पीछे रखें या छाती पर क्रॉस करें।
4. अब धीरे-धीरे सिर और कंधों को ज़मीन से ऊपर उठाएं, अपनी कोर मसल्स को सिकोड़ते हुए।
5. कुछ सेकंड इस पोजिशन में रुकें और फिर वापस नीचे आएं।
6. इस प्रक्रिया को 15-20 बार दोहराएं।
फायदे: पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है। कमर पतली और टोंड दिखती है।
2. ट्विस्टिंग (Twisting)
यह एक्सरसाइज कमर के आसपास जमी चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद होती है। ट्विस्टिंग से साइड फैट कम होता है और पेट का शेप बेहतर बनता है।
कैसे करें:
1. सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें।
2. दोनों हाथों को सामने फैलाएं या कमर पर रखें।
3. अब कमर को बाईं ओर घुमाएं और फिर दाईं ओर घुमाएं।
4. यह प्रक्रिया 20-30 बार दोहराएं।
5. आप हाथों में हल्के डम्बल्स पकड़कर भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।
फायदे: कमर का फैट तेजी से कम होता है।
पेट और साइड्स का शेप आकर्षक बनता है।
बैक पेन में राहत मिलती है।
3. साइड लेग रेज (Side Leg Raise)
यह एक्सरसाइज आपकी कमर के साइड हिस्से और हिप्स पर काम करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिना भारी वजन उठाए अपनी कमर को शेप में लाना चाहते हैं।
कैसे करें:
1. ज़मीन पर साइड लेट जाएं और एक हाथ को सिर के नीचे रखें।
2. दूसरे हाथ को अपने शरीर के सामने ज़मीन पर रखें ताकि बैलेंस बना रहे।
3. अब ऊपर वाले पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं, लेकिन ज़मीन को न छुएं।
4. इस प्रक्रिया को 15-20 बार करें और फिर दूसरी साइड पर दोहराएं।
फायदे: कमर और हिप्स का फैट कम होता है। शरीर लचीला और मजबूत बनता है। बैक और हिप्स की मसल्स टोंड होती हैं।
यदि आप अपनी कमर पतली और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो इन तीन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। साथ ही, हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन का भी ध्यान रखें। लगातार अभ्यास से जल्द ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी कमर स्लिम नजर आएगी।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Tags :