Health A to ZWomen and BeautySex and RelationshipWellnessVIDEOSKnow Your DoctorGeneralGhar Ka Doctor

What should be done during periods: क्या पीरियड्स में करना सही है?

01:30 PM Feb 28, 2025 IST | Health OPD

पीरियड्स के दौरान सेक्स करें या न करें

What should be done during periods: पीरियड्स को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। कभी लड़कियों को अशुद्ध बताकर उन्हें झोपड़ी में रखा जाता है तो कभी उन्हें रसोई घर में जाने से रोका जाता है। इसके अलावा एक गलतफहमी पीरियड में संबंध बनाने को लेकर भी है कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाना चाहिए या नहीं। ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि पीरियड के दौरान संबंध बनाना ठीक नहीं होता है। इस वजह से पीरियड्स के दौरान सेक्स से कई कपल्स हिचकिचाते हैं।

1 ) लेकिन असल में यह धारणा बिल्कुल निराधार और गलत है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि अगर कपल कंफर्टेबल है तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कोई परेशानी नहीं है।

2 ) डॉक्टर्स का कहना है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है, लेकिन इस दौरान आपको सुरक्षित संबंध बनाने चाहिए। बिना किसी प्रोटक्शन के इस दौरान संबंध न बनाएं। डॉक्टर्स के अनुसार, पीरियड के खून में कई तरह के बै​क्टीरिया होते हैं और अगर आप इस दौरान संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो पुरुषो को भी कई तरह का इंफेक्शन हो सकता है, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

3 ) पीरियड्स के दौरान सेक्स करते वक़्त आपको किसी भी प्रकार के ल्युब्रिकेंट्स की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस पीरियड्स के आखिरी दिनों में आपको सेक्स करने के लिए ल्युब्रिकेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। आपको बता दें की इस दौरान सेक्स करना सबसे अधिक आनंद प्रदान करता है

4 ) पीरियड्स के दौरान असुरक्षित सेक्‍स से प्रेगनेंट होने की संभावना लगभग शून्‍य होती है। लेकिन फिर भी इस बात का दावा नहीं किया जा सकता कि प्रेगनेंट बिलकुल नहीं होगी। कई बार किसी अन्‍य कारण से हो रही ब्‍लीडिंग को अगर पीरियड समझकर उस दौरान संबंध बनाया जाए तो भी प्रेगनेंट हो सकती है।

5 ) पी‍रियड के दौरान प्रोटेक्‍शन का सबसे सही तरीका है कंडोम का इस्‍तेमाल। क्‍योंकि इस दौरान असुरक्षित सेक्‍स से कई तरह के इंफेक्‍शन होने की आशंका रहती है। इसकी वजह यह है कि रक्‍त में कीटाणु पनपने का डर सबसे ज्‍यादा होता है। इसलिए बेहतर यही है कि इस दौरान असुरक्षित सेक्‍स न किया जाए।

Health OPD को आप Facebook, Twitter पर जरूर फॉलो करें। हेल्थ से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी के लिए आप हमारा YouTube चैनल जरूर सब्सक्राइब करें। फीडबैक या शिकायत के लिए आप हमें healthopdindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Next Article